
आज के समय में google पर search करना कोई मुश्किल काम नहीं है। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि किसी चीज की तलाश करने में अपका समय पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। ऐसे में google search करने के लिए कई सारे रास्ते हैं, लेकिन यह इसपर निर्भर करता है कि आप प्लेटफॉर्म पर क्या सर्च कर रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप कम समय में ज्यादा चीजों को गूगल पर सर्च कर पाएंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में…
कोट (”) का उपयोग करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकतर वेब पेज कोट्स में ही लिखे जाते हैं। कोट का इस्तेमाल करने से गूगल आपको को वही पेज दिखाएगा, जिसमें उस लाइन के शब्द लिखे होंगे। इस तरीके से सर्च करना बेहद आसान हो जाएगा।
माइनस (-) का इस्तेमाल करें
यूजर्स माइनस का उपयोग कर अनचाहे वेब पेज को अपने नतीजों से हटा सकते हैं। इस ट्रिक के जरिए आपको वही सर्च के नतीजें मिलेंगे, जो आप पाना चाहते हैं।
इस तरह खोजें पुरानी खबरें
अगर यूजर्स गूगल पर पुरानी खबरों को खोजना चाहते हैं, तो उन्हें google news archieve search के साथ मनचाही तारीख लिखकर एंटर करनी होगी। इसके बाद सारी पुरानी खबरें आपके सामने आ जाएंगी।
वेबसाइट में खोजें कीवर्ड
यह तरीका उन यूजर्स के लिए हैं, जो यह देखना चाहते हैं कि वेबसाइट ने कब-कब कौन-सा शब्द इस्तेमाल किया है। इसके लिए उन्हें ‘site:’ उपयोग करना होगा। उदाहरण के तौर पर यूजर्स को सरकार की साइट के वही पेज चाहिए, जिनपर प्रणब शब्द लिखा है, तो उन्हें Pranab site:india.gov.in लिखना होगा।
inurl का उपयोग करें
अगर आप किसी एक टेक्स्ट के साथ यूआरएल खोजना चाहते है, तो आपको inurl का इस्तेमाल करना होगा। उदाहरण: inurl:tesla
vs के जरिए किसी भी चीज करें तुलना
यूजर्स इसके जरिए गूगल पर किसी भी चीज की तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसके माध्यम से उन चीजों से जुड़े फायदें और नुकसान की जानकारी भी मिलेगी।
Agar aapko Yeh Article Pasand aaya hai aur aapko is se kuch shikne ko mila hai to aap mujhe Social network jaise ki Youtube , Twitter , Facebook , Instagram , Telegram par Follow kar sakte hai aisi hi nyi jaankari se related article paane ke liye.Aur aap is post ko apne Relatives,Friends ko Share karna na bhule. Dhanywaad aapka din subh ho ????